अणुव्रत समिति

संदेश

सदस्य सूची
समिति समाचार
  • अणुव्रत समितियों द्वारा 68वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर आयोजित

    13 Jun 2017

    स्थानीय समिति द्वारा अणुव्रत प्राध्यापक मुनिश्री राकेशकुमार के सान्निध्य में शाहीबाग स्थित वैभव बंगलों में 68वां अणुव्रत स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री ने कहा कि आज देश में एकता और नैतिकता की सबसे अधिक जरूरत है। इनके बिना स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। मुनिश्री ने अणुव्रत के विभिन्न संस्मरण भी सुनाएं। मुनि सुधाकर ने कहा कि अणुव्रत अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। जीवन को संयममय बनाएं। मुनि दीपकुमार ने कहा कि अणुव्रत इंसान को इंसान बनाने का अभियान है। अणुव्रत का इतिहास सुरक्षित रहना चाहिए। मंगलाचरण् ा काजल मेहता, संगीता संकलेचा ने व स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष जवेरीलाल संकलेचा ने तथा संचालन कोषाध्यक्ष नटवर कोठारी ने किया। कार्यक्रम में महासमिति के कार्यसमिति सदस्य पवन अग्रवाल की उपस्थिति रही।View More