अणुव्रत समिति

संदेश

सदस्य सूची
समिति समाचार
  • अणुव्रत समितियों द्वारा 68वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर आयोजित

    12 Jun 2017

    साध्वी यशोमती के सान्निध्य में स्थानीय समिति व जीवन विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में 68वां अणुव्रत स्थापना दिवस प्रेक्षाध्यान शिविर के रूप मंे 26 फरवरी को मनाया गया। समिति की उपाध्यक्ष सुनीता सेठिया व मंत्री बसंत सुराणा ने आधुनिक शैली से प्रेक्षाध्यान व योगासन के प्रयोग करवाएं। साध्वीश्री ने कहा कि खाने से अधिक महत्वपूर्ण है पचना और उससे भी मूल्यवान है उसका उपयोग करना। एकाग्रता सफलता की प्रथम सीढ़ी है। संकल्प बल ध्यान की आधार भूमि है। साध्वी शीतलयशा ने अपने से अपने को देखने की महत्ता पर प्रकाश डाला। ज्ञानशाला के बच्चों ने नमस्कार महामंत्र पर परिसंवाद प्रस्तुत कर महामंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला।View More

  • अणुव्रत समितियों द्वारा 68वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर आयोजित

    12 Jun 2017

    स्थानीय समिति द्वारा 68वां अणुव्रत स्थापना दिवस कोलकाता के बेहाला अंचल में शासनश्री मुनिश्री धर्मरूचि व मुनिश्री आलोक कुमार के सान्निध्य में 26 फरवरी को मनाया गया। कार्यक्रम प्रारंभ अणुव्रत गीत से हुआ। समिति की उपाध्यक्ष सुनीता सेठिया ने उपस्थित लोगों को अणुव्रत आचार संहिता के बारे में बताया। मुनिश्री ने श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पहले खुद अणुव्रती बनें, फिर दूसरों को अणुव्रती बनने की प्रेरणा दें। आप महाव्रती तो नहीं बन सकते लेकिन अणुव्रती तो बन सकते है। कार्यक्रम में कल्याण परिषद के सदस्य बनेचंद मालू, हावड़ा सभा अध्यक्ष शिखरचंद लुणावत, खेमचंद रामपुरिया आदि की उपस्थिति रही।View More

  • अणुव्रत समितियों द्वारा 68वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर आयोजित

    12 Jun 2017

    स्थानीय समिति कोलकाता के तत्वावधान में अणुव्रत स्थापना दिवस साध्वी गुप्तिप्रभा के सान्निध्य में साउथ कोलकाता सभा भवन में 26 फरवरी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ महिला मण्डल द्वारा मंगलाचरण से हुआ। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पारख ने सभी आंगुतकों का स्वागत करते हुए साध्वीश्री के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के मागदर्शक भवरलाल बैद, महासमिति के उपाध्यक्ष प्रताप दूगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। समणी मलय प्रभा व समणी सन्मति प्रभा ने सारगर्भित वक्तव्य द्वारा अणुव्रत के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताया। समिति के मंत्री बसंत सुराणा ने सामाजिक कुरूढ़ियों पर अपने विचार रखें। साध्वी मौलिकयशा ने कथानक व कविता के माध्यम से अणुव्रत को अपनाने हेतु लोगों को प्रेरणा दी। साउथ हावड़ा कन्या मण्डल की कन्याओं ने मोनोएक्ट के द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रेरणाप्रद प्रस्तुति दी। यह मूक नाटिका साध्वी मौलिकयशा के निर्देशन में हुई। नाटिका का सीधा प्रसारण अभातेयुप न्यूज के फेसबुक पेज के माध्यम से किया गया। साध्वी गुप्तिप्रभा ने कहा अणुव्रत के इतिहास के बारे में बताते हुए आज के परिपेक्ष में अणुव्रत के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए श्रावकों को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर तेजकरण बोथरा, बुधमल लुनिया, महेन्द्र दुधोड़िया, उत्तर हावड़ा, जतनलाल पारख, प्रतिभा कोठारी, सुशील चंडालिया, पवन सुराणा, कांतिलाल सुराणा सुनीता सेठिया, जुगराज डागा, झब्बर दुगड़, महेन्द्र दुगड़, पंकज दुधोड़िया सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संचालन शांता पुगलिया व आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष पंकज राय सेठिया ने किया।View More

  • अणुव्रत समितियों द्वारा 68वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर आयोजित

    12 Jun 2017

    स्थानीय समिति द्वारा 68वें अणुव्रत स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन ठाकुरपुकुर स्थित सरोज गुप्ता केंसर सेंटर एवं रिसर्ज इंस्टीट्यूट में 1 मार्च को किया गया। जिसमें कैंसर रोगियों के बीच कैंसर के कारणों में एक बड़ा कारण तम्बाकु तथा उससे होने वाले नुकसान के बार में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में लगभग 350 रोगी, उनके परीजनों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अस्तपाल के संस्थापक स्व. डॉ. सरोज गुप्ता के सुपुत्र डॉ. अर्नब गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। अस्पताल प्रबंधन को 11,000/- की नकद राशि बाल रोगियों के उपचार हेतु तथा चाइल्ड केयर यूनिट के लगभग 50 बच्चों को उनके उपयोग हेतु एक मेडिकल किट भेंट की गई। अस्तपाल के प्रांगण में अणुव्रत आचार संहित का पट्ट लगाया गया। कार्यक्रम में समिति के मंत्री बसंत सुराणा, उपाध्यक्ष पंकज सेठिया, डॉ. सुनीता सेठिया, सहमंत्री कांति सुराणा, सदस्य चमन सुराणा, सुनीता मेहता तथा सूरज ओसवाल की उपस्थिति रही। अंत में राष्ट्रगी के संगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।View More